एजे स्टाइल तिगरा को हराकर एबीसीडी जोरी बनी विजेता

Updated:
विज्ञापन
एजे स्टाइल तिगरा को हराकर एबीसीडी जोरी बनी विजेता

एजे स्टाइल तिगरा को हराकर एबीसीडी जोरी बनी विजेता

विज्ञापन

किस्को़ बेठहठ पंचायत के खेल मैदान में वर्ष 2014 से आयोजित तीन दिवसीय नवरात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ. इस बार प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने भाग लिया, जिसमें 32 युवा और आठ 40 वर्ष के खिलाड़ियों की टीमों ने हिस्सा लिया. 40 वर्षीय टीम का फाइनल जलका टोली और करमा सेवा संघ आनंदपुर के बीच हुआ, जिसमें करमा सेवा संघ आनंदपुर विजेता रही, जबकि जलका टोली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. युवा वर्ग में एबीसीडी जोरी और एजे स्टाईल तिगरा के बीच फाइनल खेला गया, जिसमें एबीसीडी जोरी तिगरा विजयी रही. विजेता, उपविजेता और अन्य टीमों को कमेटी द्वारा पुरस्कृत किया गया. फाइनल मुकाबले की शुरुआत अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर मुखिया राजकिशन उरांव ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलें, सफलता अवश्य मिलेगी और खेल से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. हिंडाल्को के अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए खेल कार्यक्रमों की जानकारी दी. प्रधानाध्यापक लाल अरविंद कुमार नाथ शाहदेव ने बताया कि यह प्रतियोगिता नवरात्रि के पावन अवसर पर 2014 से नियमित रूप से आयोजित की जा रही है. इस अवसर पर अनमोल तिर्की, विजय उरांव, समसोन बाखला, निरंजन भगत, गोवर्द्धन उरांव, संध्या भगत, सुनीता देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola