तीन माह से अंधेरे में हैं गोसाई टोलीवासी
Updated at : 21 Nov 2016 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

किस्को-लोहरदगा. किस्को थाना के समीप आदिवासी बहुल क्षेत्र गोसाई टोली में पिछले तीन माह से ट्रांसफारमर जला हुआ है. अंधेरे से परेशान होकर लोगों ने बैठक कर निर्णय लिया कि यदि आठ दिन में ट्रांसफारमर नहीं बदला गया, तो आंदोलन किया जायेगा. अंजू देवी, रानी देवी, सुखदेव रजवार, जयकिशोर लोहरा, अमृता देवी, मुन्नी देवी, संतोष […]
विज्ञापन
किस्को-लोहरदगा. किस्को थाना के समीप आदिवासी बहुल क्षेत्र गोसाई टोली में पिछले तीन माह से ट्रांसफारमर जला हुआ है. अंधेरे से परेशान होकर लोगों ने बैठक कर निर्णय लिया कि यदि आठ दिन में ट्रांसफारमर नहीं बदला गया, तो आंदोलन किया जायेगा. अंजू देवी, रानी देवी, सुखदेव रजवार, जयकिशोर लोहरा, अमृता देवी, मुन्नी देवी, संतोष महली, मदन उरांव ने बताया कि तीन माह से ट्रांसफारमर जला हुआ है. बच्चों की पढ़ाई- लिखाई सहित पेयजल और सिंचाई व्यवस्था प्रभावित है. 25 हजार रुपये चंदा कर विभाग को देने के बाद ट्रांसफारमर लगाया गया था, लेकिन कुछ माह ही यह जल गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




