बीएलओ को घर-घर सर्वे और डिजिटलाइजेशन का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बीएलओ को घर-घर सर्वे और डिजिटलाइजेशन का निर्देश

बीएलओ को घर-घर सर्वे और डिजिटलाइजेशन का निर्देश

विज्ञापन

भंडरा. सीओ दुर्गा कुमार ने विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में किसी भी प्रकार की त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जायेगी. ससमय डिजिटलाइजेशन कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया. सीओ ने कहा कि ड्राफ्ट पब्लिकेशन के दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की अलग से एएसडीडी सूची प्रकाशित होगी. इस सूची का संबंधित मतदान केंद्र के राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) से भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य है. बीएलओ को घर-घर जाकर मुखिया और सदस्यों की सूची तैयार करने को कहा गया है. जिन मकानों की संख्या दर्ज नहीं है, उन्हें नोशनल नंबर देकर चिह्नित किया जायेगा. इससे सुनिश्चित होगा कि एक ही परिवार के सभी मतदाताओं का मतदान केंद्र एक ही स्थान पर रहे. बैठक में गौरीशंकर गिरीश, धर्मदास भगत, अनीता उरांव, मंजू उरांव समेत सभी बीएलओ उपस्थित थे. बीडीओ ने आर्थिक सहायता की

कैरो़ बीडीओ छंदा भट्टाचार्य ने कैरो निवासी नौशाद अंसारी के घर जाकर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए उनके पुत्र फैजान अंसारी का हाल-चाल जाना और अपनी ओर से परिजनों को दस हजार रुपये का आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की़ उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार वालों को धैर्य से काम लेने की बात कही.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola