अपने पंचायत क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य को दें प्राथमिकता : दिलीप प्रताप सिंह शेखावत

Updated:
विज्ञापन
अपने पंचायत क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य को दें प्राथमिकता : दिलीप प्रताप सिंह शेखावत

अपने पंचायत क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य को दें प्राथमिकता : दिलीप प्रताप सिंह शेखावत

विज्ञापन

लोहरदगा़ उप विकास आयुक्त (डीडीसी) दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें डीडीसी ने मुखियाओं को अपने क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्कूल रूआर-2026 के तहत यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और छूटे हुए बच्चों का नामांकन अनिवार्य रूप से कराया जाये. विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित निगरानी : डीडीसी ने जनप्रतिनिधियों को आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि सेविका-सहायिका से रिपोर्ट लें और देखें कि शिक्षक समय पर आ रहे हैं या नहीं. साथ ही, बच्चों को मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन मिल रहा है या नहीं, इसकी भी बारीकी से जांच करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा ही वह बुनियाद है जिससे लोग सही-गलत का निर्णय ले सकते हैं. कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों का टीकाकरण : स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा करते हुए डीडीसी ने समय पर टीकाकरण की अपील की. उन्होंने विशेष रूप से 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी किशोरियों को बच्चेदानी के कैंसर से बचाने के लिए प्रतिरक्षक टीका लगवाने को कहा. यह सुविधा जिला सदर अस्पताल और सभी चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध है. योजनाओं का अनुश्रवण और जल कर संग्रह : विकास कार्यों के प्रति कृतसंकल्प रहने की बात दोहराते हुए डीडीसी ने कहा कि पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं में गड़बड़ी मिलने पर तुरंत सूचना दें ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके. इसके अलावा, जल जीवन मिशन के तहत जिन घरों में पेयजल पहुंच रहा है, वहां लाभुक समिति बनाकर जल कर संग्रह करने का निर्देश दिया गया. बैठक में एसी जितेंद्र मुंडा, डीपीआरओ अंजना दास, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola