लोहरदगा में 27 वाहनों से 1.21 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Updated:
विज्ञापन
लोहरदगा में 27 वाहनों से 1.21 लाख रुपये जुर्माना वसूला

लोहरदगा में 27 वाहनों से 1.21 लाख रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन

लोहरदगा. समाहरणालय और शंख पुल मोड़ मुख्य मार्ग पर सोमवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के प्रति सचेत करना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना था. जांच के दौरान दो पहिया वाहनों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग और ट्रिपल राइडिंग की बारीकी से जांच की गयी. इसके अलावा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, मोबाइल के उपयोग और अतिरिक्त लाइटें लगवाने वालों पर भी कार्रवाई हुई. अभियान के तहत कुल 35-40 वाहनों की जांच की गयी, जिनमें से 27 वाहनों का चालान काटा गया. जांच टीम ने ई-पॉश मशीन के जरिये कुल 1,21,000 रुपये ऑनलाइन जुर्माना वसूला. इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा टीम और पुलिस बल ने चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियम संगत वाहन चलाने की हिदायत दी. आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है

कैरो़ प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की 47वीं वर्षगांठ के अवसर पर पार्टी का ध्वज फहरा कर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम मनाया. इस दौरान वक्ताओं ने पार्टी के ऐतिहासिक सफर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 6 अप्रैल 1980 को गठित इस पार्टी के प्रथम अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे. वक्ताओं ने गौरव के साथ साझा किया कि संसद में मात्र दो सदस्यों से शुरू हुआ यह सफर आज भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बना चुका है. उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी दल है, जो भारत को वैश्विक पटल पर समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए कृत संकल्पित है. इस मौके पर विशेश्वर प्रसाद दीन, सूरज मोहन साहू, बजरंग उरांव, लखन उरांव, कैलाश महतो, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो, लाखो उरांव, राजेश सोनी, विदेशी राम, पुनई उरांव, रमेश राम, इकबाल अंसारी और कर्मा बैठा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola