लोहरदगा की युवती ने दिखायी हिम्मत

Updated at : 05 Nov 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा की युवती ने दिखायी हिम्मत

मधेपुरा : मुख्य बाजार स्थित जिला परिषद की जमीन पर बनी दुकान में मेंस पॉर्लर के नाम पर धड़ल्ले से देह व्यापार कराया जा रहा था. इसका खुलासा झांसा देकर झारखंड से लायी गयी एक लड़की ने किया. उसने विरोध इसका किया. इसके बाद पार्लर संचालक व बिचौलिया ने उसकी धुनाई कर दी. मामले की […]

विज्ञापन
मधेपुरा : मुख्य बाजार स्थित जिला परिषद की जमीन पर बनी दुकान में मेंस पॉर्लर के नाम पर धड़ल्ले से देह व्यापार कराया जा रहा था. इसका खुलासा झांसा देकर झारखंड से लायी गयी एक लड़की ने किया. उसने विरोध इसका किया. इसके बाद पार्लर संचालक व बिचौलिया ने उसकी धुनाई कर दी.
मामले की जानकारी आसपास के लोगों को हुई, तो पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने आकर पीड़िता का बयान दर्ज किया़
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह झारखंड के लोहरदगा की रहने वाली है़ गत दिनों इलाहाबाद एनटीपीसी में भाई के साथ मजदूरी का कार्य कर रही थी़ इसी दौरान बनमनखी के अनमोल चंद्र ठाकुर (जो वहां कार्य कर रहा था) ने ब्यूटी पॉर्लर में काम करने उसे झांसा दिया. उसके बाद अनमोल के साथ वह मधेपुरा पहुंच गयी़ मधेपुरा में रामचंद्र ठाकुर के पॉर्लर में कार्य करने को कहा गया़ वहां जब देह व्यापार के लिए उस पर दबाव डाला गया, तो उसने विरोध किया़
इसके बाद रामचंद्र के घर पर अनमोल, रामचंद्र तथा उसकी पत्नी ने उसकी पिटाई की़ शुक्रवार को उसे फिर पॉर्लर लाया गया. यहां उसे पुन: गलत कार्य करने के लिए मजबूर किया जाने लगा. उसने हिम्मत दिखा कर फिर विरोध किया, तो पॉर्लर में ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गयी. उसकी चीख-पुकार सुन कर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola