अधजले शव की पहचान जयंती सिंह के रूप में हुई

बरामद शव गुमला जिले के पालकोट नवाटोली निवासी छोटकू सिंह की पुत्री जयंती सिंह की है युवती कुड़ू स्थित थ्री डी डांस अकादमी में बतौर डांस टीचर तीन साल से बच्चों को डांस सिखा रही थी पुलिस मामले की जांच में जुटी लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के बरही बाजार के पास से मिले अधजली […]
बरामद शव गुमला जिले के पालकोट नवाटोली निवासी छोटकू सिंह की पुत्री जयंती सिंह की है
युवती कुड़ू स्थित थ्री डी डांस अकादमी में बतौर डांस टीचर तीन साल से बच्चों को डांस सिखा रही थी
पुलिस मामले की जांच में जुटी
लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के बरही बाजार के पास से मिले अधजली युवती के शव की पहचान हो गयी है़ बरामद शव गुमला जिले के पालकोट नवाटोली निवासी छोटकू सिंह की पुत्री जयंती सिंह की है.
एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती कुड़ू स्थित थ्री डी डांस अकादमी में बतौर डांस टीचर तीन साल से बच्चों को डांस सिखाती थी. लड़की पिछले 13 जनवरी की शाम से लापता थी. वह डांस अकादमी के संचालक लक्की सोनी उर्फ सुमित कुमार के साथ गत तीन साल से रह रही थी.
शव बरामद होने के बाद लोहरदगा सदर थाना तथा कुड़ू पुलिस की जांच में पता चला कि सदर थाना क्षेत्र के ईंटा से बरामद अधजला शव उसी लड़की का है. गुरुवार को लड़की के परिजन पालकोट से लोहरदगा थाना पहुंचे तथा सदर अस्पताल में रखे गये शव की पहचान जयंती के रूप में की.
इसके बाद लड़की के परिजन कुड़ू थाना पहुंचे तथा कुड़ू पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि हत्या कहां और किस कारण से हुई है पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है. रांची की टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




