टिकट को लेकर अटकलों का दौर जारी

Updated at : 13 Mar 2019 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
टिकट को लेकर अटकलों का दौर जारी

लोहरदगा : लोकसभा चुनाव में लोहरदगा जिला के तीन लाख 2 हजार 985 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव 29 अप्रैल को होगा. इसके लिए नामांकन की अधिसूचना दो अप्रैल को जारी होगी. नामांकन करने की अंतिम तिथि नौ […]

विज्ञापन

लोहरदगा : लोकसभा चुनाव में लोहरदगा जिला के तीन लाख 2 हजार 985 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है.

लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव 29 अप्रैल को होगा. इसके लिए नामांकन की अधिसूचना दो अप्रैल को जारी होगी. नामांकन करने की अंतिम तिथि नौ अप्रैल है. स्क्रूटनी 10 अप्रैल को, नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है, वहीं मतगणना 23 मई को होगी. इस बार जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे है.

जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी स्विप कार्यक्रम के तहत लोगों को मतदान करने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है. नये मतदाताओ में भी उत्साह देखा जा रही है. वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर चौक चौराहों पर चर्चाओं का बाजार भी गर्म है. लोग चुनाव को लेकर तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

हालांकि अभी तक किसी भी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. लेकिन अटकलो का सिलसिला जारी है. सबसे ज्यादा अटकलें कांग्रेस पार्टी के टिकट को लेकर लगाई जा रही है. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लडने के लिए पांच लोगों ने आवेदन दिया था, लेकिन सीरियस कंडिडेट के रूप में तीन ही लोग हैं.

वहीं भारतीय जनता पार्टी इस बार भी दो बार सांसद रह चुके और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत को ही चुनाव मैदान में उतारेगी. ऐसा भाजपाईयो का दावा है. सुदर्शन भगत भी अपने टिकट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं. हलांकि भारतीय जनता पार्टी के अंदर भी सबकुछ ठिकठाक नही चल रहा है. होली के त्योहार के बाद ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola