सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 11वीं की प्रवेश परीक्षा में 91 छात्राएं हुईं शामिल

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 11वीं की प्रवेश परीक्षा में 91 छात्राएं हुईं शामिल
लोहरदगा. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) सह सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं (सीबीएसइ बोर्ड) की प्रवेश परीक्षा हुई. विज्ञान और कला संकाय में नामांकन के लिए जिले की विभिन्न छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रति अभिभावकों और छात्राओं में काफी आकर्षण देखा जा रहा है. परीक्षा के सफल संचालन के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची से आये गौरव वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया. अधिकारियों ने परीक्षा हॉल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रतिनियुक्त शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस बार दोनों संकायों के लिए कुल 91 छात्राओं ने आवेदन किया था. अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मेधावी छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल देना विभाग की प्राथमिकता है. जल्द ही परीक्षा परिणाम घोषित कर मेरिट के आधार पर नामांकन प्रक्रिया शुरू की जायेगी. मौके पर जिला शिक्षा विभाग के कई अधिकारी व शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










