हेलमेट जांच अभियान में वसूला 76 हजार जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

हेलमेट जांच अभियान में वसूला 76 हजार जुर्माना

विज्ञापन

लोहरदगा. उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी की उपस्थिति में शंख पिकेट के पास दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गयी. इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया. जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से कुल 76 हजार रुपये का चालान काटा गया. सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गयी. मौके पर सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए बताया कि हेलमेट पहनना केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा के लिए अत्यंत जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का अक्षरशः पालन करें. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे आकस्मिक जांच अभियान जारी रहेंगे. हेलमेट न पहनने, ट्रिपल राइडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस अभियान से वाहन चालकों के बीच हड़कंप की स्थिति रही. मौके पर परिवहन विभाग के कई कर्मी और पुलिस जवान तैनात थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola