सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 11वीं की प्रवेश परीक्षा, 372 विद्यार्थी हुए शामिल

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 11वीं की प्रवेश परीक्षा, 372 विद्यार्थी हुए शामिल
लोहरदगा़ डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, नदिया हिंदू प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं (सीबीएसइ बोर्ड) में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी. विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय में नामांकन के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये छात्र-छात्राओं ने इसमें साथ भाग लिया. मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत मिल रही अत्याधुनिक सुविधाओं के प्रति अभिभावकों और विद्यार्थियों में भारी रुझान देखा जा रहा है. कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए औचक निरीक्षण : परीक्षा के सफल और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसइ) अभिजीत कुमार और फील्ड मैनेजर आकाश कुमार ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया. अधिकारियों ने परीक्षा हॉल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रतिनियुक्त शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मेरिट के आधार पर होगा नामांकन : विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, तीनों संकायों में नामांकन के लिए कुल 372 विद्यार्थियों ने आवेदन जमा किया था. जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है. परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित कर मेरिट के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. मौके पर कई शिक्षक और शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










