लोहरदगा : 3 साल से साथ रह रहे प्रेमी जोड़े ने कुएं में कूदकर दी जान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2019 7:29 PM

विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा में दंपत्ति ने रविवार की रात घर के समीप एक कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी. सोमवार की सुबह कुएं से दोनों का शव बरामद किया गया. घटना आपसी विवाद में होने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि गुमला जिले के सिसई थाना अंतर्गत डांड़ी कोचा […]

विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा में दंपत्ति ने रविवार की रात घर के समीप एक कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी. सोमवार की सुबह कुएं से दोनों का शव बरामद किया गया. घटना आपसी विवाद में होने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि गुमला जिले के सिसई थाना अंतर्गत डांड़ी कोचा गांव निवासी मोनिका उरांव (20 वर्ष) और लोहरदगा जिले के सदर थाना अंतर्गत हेसल बसार टोली निवासी स्वर्गीय रामविलास उरांव के पुत्र कृष्णा उरांव (22 वर्ष) के बीच प्रेम प्रसंग था.

दोनों ने 3 साल पहले साथ में रहने का फैसला किया था. दोनों हेसल बसार टोली में ही कृष्णा के घर में रहने लगे. किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हो रहा था. मोनिका गर्भवती थी. कहा जा रहा है कि रविवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. पहले तो मोनिका घर से निकल कर बाहर चली गयी, इसके बाद कृष्णा भी उसके पीछे-पीछे निकल गया.

जब दोनों काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का पता नहीं चल पा रहा था. फोन लगाने पर कृष्णा का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था. इसी बीच सोमवार की सुबह घर के समीप ही कुएं के पास कृष्णा और मोनिका का चप्पल दिखाई दिया.

जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक शैलेश प्रसाद दल बल के साथ हेसल बसार टोली पहुंचे. जहां ग्रामीणों के सहयोग से कृष्णा और मोनिका के शव को कुएं से बाहर निकाला गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola