जमीन विवाद में पोढ़ा निवासी पहान की हत्या, 21 नवंबर की शाम गाय चराने के क्रम में की गयी हत्या
Updated at : 23 Nov 2018 1:01 AM (IST)
विज्ञापन

भंडरा(लोहरदगा) : भंडरा थाना के पोढ़ा निवासी 60 वर्षीय लांगो पहान की हत्या तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर कर दी. उनकी हत्या 21 नवंबर की शाम गाय चराने के क्रम में की गयी. बताया जाता है कि लांगो पहान की हत्या जमीन विवाद में हुई है. परिजनों को हत्या की जानकारी रात आठ बजे […]
विज्ञापन
भंडरा(लोहरदगा) : भंडरा थाना के पोढ़ा निवासी 60 वर्षीय लांगो पहान की हत्या तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर कर दी. उनकी हत्या 21 नवंबर की शाम गाय चराने के क्रम में की गयी. बताया जाता है कि लांगो पहान की हत्या जमीन विवाद में हुई है. परिजनों को हत्या की जानकारी रात आठ बजे मिली.
इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. हत्या की सूचना मिलने के बाद बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. अंचलाधिकारी ने लांगो के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत पांच हजार की राशि दी.
बताया जाता है कि लांगो पहान मवेशी चराने गया था. इस बीच मौका देख कर अपराधियों ने लांगो पहान के सिर में पीछे से गोली मार दी. इसमें लांगो पहान की मौत मौके पर ही हो गयी. घटना के दिन गांव के समीप अरको पहाड़ पर जतरा मेला लगा था. गांव के अधिकांश लोग जतरा गये थे. विधायक चमरा लिंडा ने घटना में शामिल अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश थाना प्रभारी को दी.
घटना में संलिप्त अन्य लोगों पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इससे पूर्व एक साल पहले भी लांगो पहान की हत्या करने की कोशिश की गयी थी. उस समय भी लांगो पहान के घर के आगे दो बम फेंके गये थे और घर का दरवाजा तोड़ कर लांगो की पत्नी बुटनी उरांव, बेटा व अन्य परिजनों की पिटाई की गयी थी. घटनास्थल पर पोढा गांव के निवासी, गदरपो पंचायत का मुखिया निशा कुंमारी, छोटू कुजूर, आदिवासी छात्र संघ के प्रखंड एवं जिला के कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




