दो वर्षों से जलमीनार खराब, पानी के लिए बढ़ी परेशानी

Updated at : 31 Mar 2026 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
दो वर्षों से जलमीनार खराब, पानी के लिए बढ़ी परेशानी

दो वर्षों से जलमीनार खराब, पानी के लिए बढ़ी परेशानी

विज्ञापन

लातेहार ़ सदर प्रखंड के इचाक पंचायत के दुगिला गांव में पिछले दो वर्षों से जलमीनार खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है. इस समस्या के चलते गांव के लगभग 15 से 20 घरों के लोग गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो गई है. गांव के विनोद उरांव, जवाहीर उरांव और कैलाश भुइयां ने बताया कि जलमीनार खराब होने की शिकायत कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को दी गई. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि मोटर बनाने की बात कह कर विभाग द्वारा ले जाया गया हैं, परंतु दोबारा उसे नहीं लगाया गया. आगे बताया कि पूरे गांव में पेयजल का एकमात्र सरकारी चापाकल ही सहारा है, जिस पर सभी लोग निर्भर हैं. इसके अलावा कुछ परिवार निजी बोरिंग या कुएं के पानी का उपयोग करते है जो हर किसी के लिए संभव नहीं है. पानी की कमी के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़े जलमीनार की शीघ्र मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाये.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola