धर्म की रक्षा को लेकर मनाया जा रहा श्रीरामोत्सव कार्यक्रम : संजय तिवारी

Updated:
विज्ञापन
धर्म की रक्षा को लेकर मनाया जा रहा श्रीरामोत्सव कार्यक्रम : संजय तिवारी

धर्म की रक्षा को लेकर मनाया जा रहा श्रीरामोत्सव कार्यक्रम : संजय तिवारी

विज्ञापन

बारियातू़ प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी-मातृशक्ति के बैनर तले श्रीरामोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व विहिप के जिला मंत्री संजय तिवारी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि 19 मार्च से दो अप्रैल तक विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के तत्वावधान में श्रीरामोत्सव भारत वर्ष में मनाया जा रहा है. इस उत्सव के माध्यम से अपने हिंदू धर्म, संस्कृति व राष्ट्र को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर रक्षा करना है. मौके पर जनसंपर्क प्रमुख राजमोहन चंद्रवंशी, पवन प्रसाद, चंदन कुमार, राजन कुमार, राजेंद्र प्रसाद, टिंकू प्रसाद, रणधीर प्रसाद, शंकर राणा, आशीष प्रसाद, अरविंद प्रसाद, झूलन प्रसाद, विक्की कुमार समेत काफी संख्या में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे. गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, बालूमाथ में चला हस्ताक्षर अभियान

बालूमाथ. प्रखंड में मंगलवार को गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत जागरूकता सह हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों को गो सेवा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए इस मुहिम से जुड़ने की अपील की गयी. अभियान के संयोजक बंधन जी ने बताया कि आगामी 27 अप्रैल को देश के सभी प्रखंड कार्यालयों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की जायेगी. उन्होंने आंदोलन की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि 27 जुलाई को जिला मुख्यालयों, 27 अक्बतूर को राज्य की राजधानियों और 27 फरवरी 2027 को दिल्ली में विशाल धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांग रखी जायेगी. बंधन जी ने जोर देकर कहा कि सनातन धर्म और भारतीय समाज में गो माता का अत्यधिक महत्व है, इसके बावजूद उन्हें अब तक उचित सम्मान नहीं मिला है. मौके पर सुरेश राम, सुदामा प्रजापति, सुजीत यादव, धनेश्वर यादव, अशोक यादव, जितेंद्र प्रसाद, अरुण साव और संदीप साव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola