सहायक आचार्य की प्रखंड कमेटी का गठन

Updated:
विज्ञापन
सहायक आचार्य की प्रखंड कमेटी का गठन

सहायक आचार्य की प्रखंड कमेटी का गठन

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में मंगलवार को सहायक आचार्यों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता कपिल देव मेहता ने की. बैठक में जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव व सचिव काली नाथ शाहदेव उपस्थित थे. इस दौरान सर्वसम्मति से प्रखंड स्तर पर सहायक आचार्य कमेटी का गठन किया गया. इसमें अशरफ अली अंसारी को अध्यक्ष, संजीत प्रसाद उपाध्यक्ष एवं कुमार सौरभ को सचिव चुना गया. जिला अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को जल्द से जल्द कमेटी का विस्तार करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपा गया. मौके पर पर्यवेक्षक कुंज बिहारी प्रसाद, कमलेश प्रसाद यादव, चक्रवर्ती ओझा, निरंजन कुमार, दिनेश्वर महतो, संजय तिवारी व ईश्वर दयाल गिरी समेत कई लोग उपस्थित थे. श्रद्धालुओं का जत्था विभिन्न तीर्थ स्थलों के लिए हुआ रवाना

महुआडांड़. धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच मंगलवार को प्रखंड से श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुआ. यात्रा शुरू होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने सामूहिक पूजा-अर्चना कर मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की. इसके बाद जय श्रीराम और जय माता दी के उद्घोष के साथ जत्था अयोध्या, खाटू श्याम, वैष्णो देवी और बालाजी के लिए प्रस्थान कर गया. स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से जत्थे का भव्य स्वागत कर उन्हें शुभकामना दी. जत्था प्रभारी मुकेश जायसवाल ने बताया कि यह वार्षिक यात्रा सामाजिक एकता का प्रतीक है. श्रद्धालु विभिन्न धामों में मत्था टेककर क्षेत्र की खुशहाली और शांति की कामना करेंगे. इस यात्रा में रमेश जायसवाल, चंदन कुमार, सीताराम प्रसाद, अनिल प्रसाद, मनोहर प्रसाद, प्रदीप, राजेंद्र, राजेश, हीरालाल प्रसाद समेत दर्जनों श्रद्धालु शामिल हैं.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola