मनिका में दुकान का ताला तोड़ चोरी करने वाले चार धराये

मनिका में दुकान का ताला तोड़ चोरी करने वाले चार धराये
मनिका. प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्हाई साव और लखन साव की दुकानों में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में संलिप्त चार आरोपियों को पकड़ा है. पकड़े गये आरोपियों में 19 वर्षीय मनजीत पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि संलिप्त तीन अन्य नाबालिगों को विधि सम्मत निरुद्ध किया गया है. जानकारी के अनुसार, बीते 29 मार्च की रात चोरों ने दोनों दुकानों के ताले तोड़कर करीब 1.20 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली थी. भुक्तभोगियों द्वारा 30 मार्च को थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया. पुलिस ने गुप्त सूचना पर मनजीत पासवान को पकड़ा. इसके निशानदेही पर तीन नाबालिग भी पकड़े गये़ आरोपियों के पास से चोरी किये गये सामान और नकदी बरामद कर ली गयी है. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. बस चालक की लापरवाही से खलासी गंभीर रूप से घायल
लातेहार ़ लातेहार से महुआडांड़ जा रही बालाजी यात्री बस (जेएच19इ 8108) के चालक ने लापरवाही से अपने ही खलासी, उदय उरांव को कुचल दिया. यह घटना सोमवार देर शाम गारू थाना क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय के पास हुई, जब चालक बस को पीछे (बैक) कर रहा था. हादसे में उदय का दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है. घायल लल्लू मनिका थाना क्षेत्र के कुमंडीह के ऑटीखेता गांव का रहने वाला है़ स्थानीय लोगों की मदद से उसे प्राथमिक उपचार के बाद लातेहार सदर अस्पताल रेफर किया गया. हादसे के बाद चालक छोटू बस लेकर फरार हो गया. पुलिस के अनुसार, फिलहाल कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, इसलिए अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




