रेलवे का यह फैसला ग्रामीणों के अस्तित्व पर हमला है : विधायक

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 13 May 2026 10:07 PM

विज्ञापन

रेलवे का यह फैसला ग्रामीणों के अस्तित्व पर हमला है : विधायक

विज्ञापन

बेतला़ छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन को हटाने के रेलवे प्रशासन के निर्णय के विरोध में बुधवार को जन आक्रोश फूट पड़ा. विस्थापन संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों ग्रामीणों ने छिपादोहर स्टेशन परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन किया. आंदोलन के समर्थन में स्थानीय व्यापारियों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद रखीं. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया, तो उग्र चक्का जाम किया जायेगा. अस्तित्व की लड़ाई, आर्थिक रीढ़ है यह स्टेशन : आंदोलन में शामिल विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि रेलवे का यह फैसला ग्रामीणों के अस्तित्व पर हमला है. उन्होंने घोषणा की कि किसी भी कीमत पर स्टेशन हटने नहीं दिया जायेगा, इसके लिए वे हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे. ग्रामीणों का कहना है कि यह स्टेशन क्षेत्र की आर्थिक रीढ़ है. इसे हटाने से हजारों परिवारों के सामने रोजगार और भुखमरी का संकट खड़ा हो जायेगा. कार्यक्रम में प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख वीरेंद्र प्रसाद और जिप सदस्य संतोषी शेखर समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे. इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर छिपादोहर पुलिस और आरपीएफ के जवान भारी संख्या में तैनात रहे. अवैध चिप्स लदा हाइवा जब्त

मनिका. उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मनिका पुलिस ने पत्थर चिप्स लदा एक हाइवा जब्त किया है. थाना प्रभारी प्रभात दास ने जांच के दौरान बिना वैध चालान के चिप्स ले जा रहे इस वाहन को पकड़ा. मामले की सूचना पर पहुंचे खान निरीक्षक पद्मलोचन ओहदार ने इसकी जांच की. वाहन में कुल 618.75 सीएफटी पत्थर चिप्स लदा पाया गया, जिसे विभाग ने जब्त कर लिया है. वाहन को थाना परिसर में रखा गया है. जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन और परिवहन करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola