मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के रौशन व अलका बने टॉपर

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 13 May 2026 10:11 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के रौशन व अलका बने टॉपर

विज्ञापन

लातेहार ़ सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा में लातेहार स्थित जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. उत्कृष्ट विद्यालय में कला संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि वाणिज्य में 87.5 और विज्ञान में 64 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे. रौशन और श्रेया ने स्कूल का मान बढ़ाया : विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती ने बताया कि कला संकाय में रौशन कुमार ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. वहीं, विज्ञान संकाय में श्रेया सिन्हा 77 प्रतिशत और वाणिज्य संकाय में गौरव कुमार 67 प्रतिशत अंक लाकर अपने-अपने संकाय में शीर्ष पर रहे. कस्तूरबा की अलका व कंचन रहीं अव्वल : दूसरी ओर, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का कुल परिणाम 83.3 प्रतिशत रहा. वार्डेन पिंकी कुमारी ने बताया कि वाणिज्य में शत-प्रतिशत और कला में 79.48 फीसदी छात्राएं सफल रहीं. कला संकाय में अलका सुप्रिया ने 77 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल की टॉपर बनी. प्रतिमा कुमारी (69%) दूसरे और प्रियंका कुमारी (68.4%) तीसरे स्थान पर रहीं. वाणिज्य संकाय में कंचन अगेरिया ने 73.20 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान पाया, जबकि ज्योति कुमारी (66%) और अंशु कुमारी (63.4%) क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं. मेधावियों की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने हर्ष जताया है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola