डीटीओ ने स्कूल वाहनों की जांच की, दिये कई निर्देश
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 13 May 2026 10:14 PM
डीटीओ ने स्कूल वाहनों की जांच की, दिये कई निर्देश
लातेहार ़ उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में जिले में स्कूल में अधिकृत बसों तथा छात्रों का परिचालन कर रहे अन्य वाहनों का जांच अभियान चलाया गया. ज्ञात हो कि गत कुछ दिनों से स्कूली बच्चों के आवागमन के लिए प्रयोग की जाने वाले वाहन का दुर्घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी तथा मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, किडजी स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रेन पैराडाइस स्कूल के द्वारा प्रयोग किये जा रहे बसों तथा अन्य वाहनों का निरीक्षण किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया गया कि देश का भविष्य बच्चे तय करते हैं उनके सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी की है सड़को पर बच्चो को सुरक्षित रखने के लिए परिवहन संबधित कागजात के साथ सुप्रीम कोर्ट से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है. जो विद्यालय प्रबंधक एवं वाहन स्वामी इसकी अवहेलना करते पाए जायेंगे उनके विरुद्ध नियम सम्मत कारवाई की जाएगी. स्कूल प्रबंधन के द्वारा सड़क सुरक्षा के तय मानकों का पालन नहीं करने वाले को हिदायत दी गयी तथा भविष्य में सारे मानकों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया, ऐसा नहीं करने वाले स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कठोरता से कारवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










