तस्करी कर बिहार से बोकारो ले जायी जा रही 12 गायें बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at :13 May 2026 10:09 PM
विज्ञापन
तस्करी कर बिहार से बोकारो ले जायी जा रही 12 गायें बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

तस्करी कर बिहार से बोकारो ले जायी जा रही 12 गायें बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

चंदवा़ लातेहार पुलिस ने पशु तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 12 गोवंश बरामद किये हैं. पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जो पिकअप वैन के जरिये पशुओं को अवैध तरीके से ले जा रहे थे. जानकारी के अनुसार, एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन से पशु तस्करी की जा रही है. सूचना के आलोक में बुधवार तड़के इंदिरा गांधी चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान लातेहार की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन (बीआर 44 जीए 5930) के चालक ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने दौड़ाकर चालक मकसूद आलम (रोहतास) और उपचालक फैजल आलम (पलामू) को दबोच लिया. तलाशी के दौरान वाहन से क्रूरतापूर्वक लदे 12 गोवंश बरामद हुए. पूछताछ में तस्करों ने बताया कि पशुओं को औरंगाबाद (बिहार) से लोड कर बोकारो ले जाया जा रहा था. बरामदगी के दौरान कुछ गायें काफी चोटिल पायी गयीं, जिन्हें गंभीर चोटें आयी थीं. पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सरोज केरकेट्टा ने मौके पर पहुंचकर घायल पशुओं का उपचार किया. फिलहाल सभी गायों को लुकुइयां गांव स्थित गोशाला भेज दिया गया है. वाहन के कागजात के अनुसार पिकअप बक्सर निवासी रंजन यादव की बतायी जा रही है. छापेमारी टीम में पुअनि संतदेव यादव, राकेश महतो व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन