विधायक ने रखी बरवाडीह-मंडल मार्ग की आधारशिला

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 13 May 2026 10:08 PM

विज्ञापन

विधायक ने रखी बरवाडीह-मंडल मार्ग की आधारशिला

विज्ञापन

बेतला. मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने बुधवार को क्षेत्र की 50 वर्ष पुरानी बहुप्रतीक्षित बरवाडीह-मंडल मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया. चमरडीहा रेलवे क्रॉसिंग के समीप वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ इस महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत की गयी. पथ निर्माण विभाग की देखरेख में बनने वाली इस सड़क की कुल लंबाई 25 किलोमीटर है. मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इस सड़क के बनने से बरवाडीह और मंडल के बीच संपर्क सुलभ और सुरक्षित हो जायेगा. यह मार्ग क्षेत्र की लाइफ लाइन साबित होगी, जिससे आवागमन बेहतर होने के साथ स्थानीय व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इस पथ के पूर्ण होने से छत्तीसगढ़ तक का सफर आसान हो जायेगा. विधायक ने बताया कि दशकों से लंबित इस परियोजना के शुरू होने से पूरे मनिका विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. शिलान्यास कार्यक्रम में जिप सदस्य संतोषी कुमारी, बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, थाना प्रभारी अनुराग कुमार, रविंद्र राम, कामेश्वर यादव, नसीम अंसारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क बनने से विकास के नये द्वार खुलेंगे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola