आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना ही प्रशिक्षण का उद्देश्य
Published by : DEEPAK Updated At : 10 Oct 2025 9:53 PM
38 दिवसीय सहायक बुककीपर का प्रशिक्षण संपन्न
38 दिवसीय सहायक बुककीपर का प्रशिक्षण संपन्न लातेहार. युवाओं को रोजगारपरक कौशल और उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से एसबीआइ ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) मे 38 दिवसीय सहायक बुककीपर का आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ. समापन समारोह में कुल 25 प्रतिभागियों को उनकी सफल प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र वितरित किया गया. वरिष्ठ संकाय सदस्य संतोष कुमार एवं संकाय सदस्य पिंकू कुमार ने संयुक्त रूप से सभी को प्रमाण पत्र वितरण किया. इस प्रशिक्षण का संचालन राजस्थान के अनुभवी डोमेन स्किल ट्रेनर (डीएसटी) रामलाल सुरेला ने किया. जिन्होंने प्रतिभागियों को लेखांकन प्रबंधन, कैश बुक संचालन, बैंकिंग लेनदेन, वित्तीय साक्षरता, जीएसटी की मूल अवधारणाएं तथा कंप्यूटरीकृत लेखा प्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया. प्रशिक्षण के दौरान लेखांकन के मूल सिद्धांत, बही खाता लेखन, बैंकिंग प्रक्रियाएं एवं दस्तावेजीकरण, एमएसएमई एवं स्व-रोजगार अवसर, जीएसटी एवं टीडीएस की प्रारंभिक जानकारी, डिजिटल अकाउंटिंग का उपयोग, उद्यम प्रबंधन, समय प्रबंधन एवं प्रोफेशनल एटीकेट की जानकारी दी गई. मौके पर संतोष कुमार ने कहा कि इस तरह के कौशल-आधारित प्रशिक्षण से ग्रामीण युवाओं को रोजगार एवं स्व-रोजगार दोनों के अवसर प्राप्त होते हैं. यह प्रशिक्षण उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. मौके पर कार्यालय सहायक राकेश कुमार शुक्ला, रोशनी कुजूर सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










