सभी लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें : डीसी

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 22 May 2026 9:40 PM

विज्ञापन

सभी लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें : डीसी

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में मासिक जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. उपायुक्त ने प्रखंडवार जन्म प्रमाण पत्र के लंबित मामलों, सुधार कार्यों तथा वितरण की धीमी प्रगति पर कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. बैठक में एसएयू एटीआर अपलोड एवं क्लोजर स्टेटस की भी समीक्षा की गयी. स्वास्थ्य केंद्रों में बिजली बहाल करने का निर्देश : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच और एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा करने को कहा. इसके अलावा, मनिका के पीएचसी जेरूवा, एएएम डोकी, बरवाडीह के मोरवाई, सरईडीह, केचकी, खम्बीखास, केड़ और महुआडांड़ के सेमरबुढ़नी, दौनादुरूप, बासकरचा, ओरसापाठ व परहीकेनाटोली स्वास्थ्य केंद्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया. योजनाओं का सफल क्रियान्वयन : उपायुक्त ने छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और पीएम-किसान सहित सभी विभागीय योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने को कहा. मौके पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, एसी रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, एसडीओ अजय कुमार रजक व बिपिन कुमार दुबे आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola