उपायुक्त ने बालूमाथ में एसआईआर का लिया जायेजा, दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

फोटो: 11 चांद 5 : दिशा निर्देश देते डीसी. | Prabhat Khabar Network

लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने बालूमाथ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

प्रतिनिधि बालूमाथ : लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार शनिवार को बालूमाथ प्रखंड में कई विभाग का निरीक्षण किया. प्रखंड कार्यालय में चल रहे एसआईआर की जानकारी ली. प्रोजेक्टर के माध्यम से बीएलओ को फॉर्म भरने एवं कई तरह की जानकारियां दी. उपायुक्त ने पिछले पांच वर्षों से बन रहे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थल का निरीक्षण किया. जहां भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से धीमी गति से कार्य होने की जानकारी ली. निर्देश दिया कि एक वर्षों के अंदर यह भवन पूरा बन जाना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन


इसके बाद उपायुक्त कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे. बच्चों से भोजन में दूध, तबीयत खराब होने पर डॉक्टर की व्यवस्था संबंधित अन्य जानकारी ली. ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिस भवन में चलाया जा रहा है उसकी स्थिति जर्जर है. जब तक यह भवन नहीं बन जाता है तब तक पुराना अधूरा पड़ा भवन को किसी भी फंड से मरम्मती कर चालू करवने की मांग की. इस पर उपयुक्त ने सिविल सर्जन, बीडीओ , सीओ एवं भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रामपद हादसा को निर्देश दिया कि पुराने भवन की जांच कर तुरंत रिपोर्ट करे. मौके पर सिविल सर्जन राजमोहन खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार, अनुमंडल अधिकारी दिनेश कुमार, बीडीओ सोमा उरांव, सीओ बालेश्वर राम समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola