लातेहार ग्रीनफील्ड एकेडमी में किसान सप्ताह संपन्न, बच्चों ने लगाये सब्जी स्टॉल

Updated:
विज्ञापन
ला....ग्रीनफील्ड एकेडमी में किसान सप्ताह संपन्न, बच्चों ने लगाये सब्जी स्टॉल

फोटो : 11 चांद 1 : सब्जी स्टाल में मौजूद बच्चे. | Prabhat Khabar Network

चंदवा की ग्रीनफील्ड एकेडमी में किसान सप्ताह संपन्न हुआ। बच्चों ने सब्जी स्टॉल लगाकर खेती और किसानों के महत्व को समझा. जानें पूरी खबर यहां.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,चंदवा

बच्चों में कृषि समझ और किसानों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने को लेकर ग्रीनफील्ड एकेडमी जूनियर परिसर में शनिवार को किसान सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया. इसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने में बढ़-चढ़कर भाग लिया. खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न गतिविधि कर कृषि के महत्व का संदेश दिया. समारोह के दौरान बच्चों ने विद्यालय परिसर में धान का रोपा लगाया. खेती की पारंपरिक प्रक्रिया को समझा. साथ ही कृषि आधारित रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लिया. पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर खेती का संदेश दिया.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ताजा सब्जियों के स्टॉल भी लगाये. बच्चों ने विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों का प्रदर्शन किया. सब्जी के पोषण, उपयोगिता तथा खेती की जानकारी भी समझी. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि कृषि केवल रोजगार का साधन ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेती, प्रकृति और किसानों के प्रति संवेदनशील बनाना है.समारोह में शिक्षिकाएं व अभिभावक भी मौजूद थे.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola