स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को दिया आवेदन, वार्ड छह में आरक्षण बदलने की मांग

Updated:
विज्ञापन
ला...उपायुक्त दिया आवेदन, वार्ड छह में आरक्षण बदलने की मांग

आवेदन देते प्रतिनिधि. | Prabhat Khabar Network

हेरहंज के वार्ड नंबर 6 में अनुसूचित जनजाति की आबादी न होने के कारण आरक्षण बदलने की मांग की गई है। विधायक प्रतिनिधि ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर ओबीसी आरक्षण की मांग की।

विज्ञापन


हेरहंज : वार्ड संख्या छह में आरक्षण को लेकर विधायक प्रतिनिधि गुड्डू वर्मा ने उपायुक्त संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि पंचायत चुनाव एवं वार्ड पुनर्गठन प्रक्रिया में वार्ड नंबर छह को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित घोषित किया गया है. जबकि इस वार्ड में अजजा समुदाय का एक भी परिवार या मतदाता निवास नहीं करते है. ऐसे में यह सीट खाली रह जाता है. वार्ड का समुचित विकास नहीं हो पाता. वहीं, इस वार्ड में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की आबादी अधिक है, जो लंबे समय से उचित प्रतिनिधित्व की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

विधायक प्रतिनिधि गुड्डू वर्मा ने उपायुक्त श्री कुमार को ज्ञापन देकर मांग की है कि वार्ड संख्या छह का भौतिक सत्यापन कराया जाये और आरक्षण को बदलकर ओबीसी हेतु किया जाये. उनका कहना है कि इससे स्थानीय नागरिकों को उनका अधिकार मिलेगा, विकास कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ सकेंगे. आवेदन की प्रतिलिपि बीडीओ सह प्रखण्ड निर्वाचन पदाधिकारी, हेरहंज को भी भेजी गयी है.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola