लातेहार में आजसू का धरना-प्रदर्शन 13 को

Updated:
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

चंदवा के टोरी रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण की मांग को लेकर आजसू पार्टी 13 जुलाई को धरना प्रदर्शन करेगी. इसके लिए हस्ताक्षर अभियान तेज कर दिया गया है.

विज्ञापन

चंदवा : टोरी लेबल क्रॉसिंग में आरओबी निर्माण की मांग को लेकर आजसू पार्टी द्वारा 13 जुलाई सोमवार को धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है. इसे लेकर जन संपर्क अभियान तेज हो गया है. चौक-चौराहों पर हस्ताक्षर अभियान जारी है. शनिवार को जिलाध्यक्ष अमित पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष राजा दुबे, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार के नेतृत्व में आजसू कार्यकर्ताओं ने टोरी रेलवे फाटक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

लोगों से 13 जुलाई को होने वाले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. जिलाध्यक्ष अमित पांडेय, राजा दुबे व संजीव कुमार ने कहा कि केंद्र राज्य सरकार, रेलवे, एनएच विभाग एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उदासीनता का दंश एनएच 99 पर यात्रा करने वाले लोग भुगत रहे है. मौके पर मनोज जायसवाल, बिट्टू दास, अमित लोहरा समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola