30 लाख का 140 किलो गांजा जब्त, ट्रक छोड़कर भागे तस्कर

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 22 May 2026 9:37 PM

विज्ञापन

30 लाख का 140 किलो गांजा जब्त, ट्रक छोड़कर भागे तस्कर

विज्ञापन

चंदवा़ गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा पुलिस ने एक आइसर ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गयी है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक प्रसाद सिंह ने बताया कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को गांजे की बड़ी तस्करी होने की गुप्त सूचना मिली थी. टोरी रेलवे फाटक के पास लावारिस मिला ट्रक : सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता की पहल पर थाना प्रभारी अशोक प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने एनएच-99 पर टोरी रेलवे क्रॉसिंग से इंदिरा गांधी चौक के बीच सघन तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान टोरी रेलवे फाटक के पास एक आइसर ट्रक (आरजे30जीबी-1311) लावारिस हालत में खड़ी मिली. पुलिस को देखकर चालक दल के सदस्य गाड़ी छोड़कर फरार हो चुके थे. पांच बोरियों से निकले 14 पैकेट गांजा : संदेह होने पर जब पुलिस टीम ने ट्रक की बारीकी से जांच की, तो उसमें से प्लास्टिक की पांच सफेद बोरियां बरामद हुईं. बोरियों को खोलने पर उनके अंदर से छोटे-छोटे 14 पैकेट मिले, जिनमें कुल 140 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांजे सहित ट्रक को जब्त कर लिया और चंदवा थाना ले आयी. ट्रक मालिक पर प्राथमिकी दर्ज : इस मामले में पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक और मालिक के खिलाफ चंदवा थाना में कांड संख्या 104/26, एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और तस्करों की तलाश में जुटी है. छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार, ललन कुमार, संतदेव कुमार, अजीत कुमार, एएसआइ आलोक केरकेट्टा और जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola