भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 22 May 2026 9:42 PM

विज्ञापन

भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की

विज्ञापन

लातेहार. शहर के बनवारी साहू महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में शुक्रवार को भीषण गर्मी को देखते हुए गौरैया और अन्य चिड़ियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गयी. कॉलेज के गार्डन में मटकी बांध कर चिड़ियों के लिए पानी और दाना की व्यवस्था की गयी. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि बेजुबान पक्षियों को इस भीषण गर्मी में पानी और दाना देना पुण्य का काम है. इससे जीवों की सहायता होती है और हमें दया, प्रेम तथा प्रकृति की सेवा करने की सीख मिलती है. इससे न केवल पक्षियों को राहत मिलती है, बल्कि हमारे मन को भी शांति और खुशी मिलती है. कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने इस भीषण गर्मी को देखते हुए अपने-अपने घरों व आसपास के पेड़-पौधों में पानी और दाना की व्यवस्था सभी आम नागरिकों व विद्यार्थियों से करने की अपील की. मौके पर एनएसएस के स्वयंसेवक आयुष चौधरी, अनीशा शाह व धीरज कुमार ने पेड़ों पर मटको को बांधकर उसमें पानी और अलग से चावल की व्यवस्था की. क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज

महुआडांड्. प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में स्व हाजी रियाजुद्दीन अहमद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार से होगा. यह जानकारी युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहैल ने दी. उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन सुबह 7:30 बजे स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह करेंगे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola