झारखंड सरकार का ह्रदय परिवर्तन की दुआ की

झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) लातेहार ने अपनी मांगों को लेकर झारखंड सरकार का ह्रदय परिवर्तन करने को लेकर शुक्रवार को मस्जिदों में जाकर दुआ की.
लातेहार. झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) लातेहार ने अपनी मांगों को लेकर झारखंड सरकार का ह्रदय परिवर्तन करने को लेकर शुक्रवार को मस्जिदों में जाकर दुआ की. जिलाध्यक्ष सुरजा कुजूर ने कहा कि कर्मचारियों के पास अब कोई विकल्प नहीं रह गया है. वे झारखंड सरकार की ह्रदय परिवर्तन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए एक सप्ताह का ह्रदय परिवर्तन सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है. दो अगस्त को मस्जिद मे, तीन अगस्त को चर्च व गिरजाघर में, पांच अगस्त को मंदिर में, छह अगस्त को गुरुद्वारा जाकर सरकार के ह्रदय परिवर्तन के लिए प्रार्थना की जायेगी. वहीं सात अगस्त को हड़ताली कर्मचारी झारखंड सरकार के ह्रदय परिवर्तन के लिए हवन कार्यक्रम करेगें. इस अवसर पर सचिव मनोज पासवान, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सच्चिदानंद कुमार, संरक्षक गोवर्धन राम, देवनाथ उरांव, आशीष कुमार, बृजकिशोर तिवारी, जयकुमार सिंह, विजय कुमार रजक, महेंद्र सिंह, पंकज शाहदेव, अशोक पासवान, अखिलेश टोप्पो, रामनरेश राम, पुष्पेंद्र पांडेय, अनिमेष कुमार समेत संघ के सभी कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










