इंदौर में दिखा रजत पाटीदार का जबरदस्त क्रेज, बस एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे फैंस

रजत पाटीदार (फोटो—एक्स)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मैराथन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पाटीदार को देखने और उनसे मिलने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
Rajat Patidar Viral Video: सोशल मीडिया पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आयोजित मैराथन के दौरान हजारों लोग उन्हें देखने, उनसे हाथ मिलाने और सेल्फी लेने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं. जैसे ही पाटीदार आयोजन स्थल पर पहुंचे, उनके आसपास फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. यह वीडियो उनके बढ़ते स्टारडम की झलक दिखा रहा है.
चीफ गेस्ट के रूप में आए पाटीदार
दरअसल, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने 26 जुलाई 2026 को "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 – Say No to Drugs" अभियान के तहत नेहरू स्टेडियम से एक विशाल मैराथन का आयोजन किया था. इस जन-जागरूकता दौड़ में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, हजारों नागरिक और मुख्य अतिथि के रूप में रजत पाटीदार शामिल हुए. इस दौरान रजत पाटीदार को चीफ गेस्ट के रूप में बुलाया गया था. कार्यक्रम में मौजूद लोगों का सबसे बड़ा आकर्षण पाटीदार ही रहे. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग अपने पसंदीदा क्रिकेटर की सिर्फ एक झलक पाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. कई फैंस उनसे हाथ मिलाने की कोशिश करते हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग मोबाइल फोन से उनकी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आते हैं.
दो बार लगातार दिलाई RCB को ट्रॉफी
पाटीदार के प्रति लोगों का यह जबरदस्त उत्साह उनकी हालिया उपलब्धियों का नतीजा माना जा रहा है. उन्होंने कप्तान के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार 2025 और 2026 में आईपीएल चैंपियन बनाया. उनके नेतृत्व में आरसीबी ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती और अगले ही सीजन खिताब बचाकर इतिहास रच दिया.
क्रिकेट प्रशंसकों के बने चहेते
रजत पाटीदार की कहानी भी किसी प्रेरणा से कम नहीं है. एक समय चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जगह बनाने वाले पाटीदार आज आरसीबी के सबसे बड़े चेहरों में शामिल हैं. उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी ने उन्हें देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों का पसंदीदा बना दिया है. मैदान पर उनके प्रदर्शन का असर अब मैदान के बाहर भी साफ दिखाई देने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Abhijeet Kumar
अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










