हरारे में टीम इंडिया के युवा पेसर्स को मिला गुरुमंत्र, कोर्टनी वॉल्श ने बताए तेज गेंदबाजी के सफलता के राज

Updated:
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी कर्टनी वॉल्श से टिप्स लेते इंडियन प्लेयर्स (फोटो—एक्स)

वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी कर्टनी वॉल्श से टिप्स लेते इंडियन प्लेयर्स (फोटो—एक्स)

भारत के युवा तेज गेंदबाजों को वेस्टइंडीज के दिग्गज कोर्टनी वॉल्श से गेंदबाजी के गुर सीखने का मौका मिला. वॉल्श ने युवाओं को तकनीक और फिटनेस पर लगातार काम करने की सलाह दी. उन्होंने अपने अनुभव से सफल तेज गेंदबाज बनने के महत्वपूर्ण मंत्र दिए.

विज्ञापन

Courtney Walsh Tips to Indian Pacers: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हाल ही में खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज ने भारतीय युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को निखारने का बेहतरीन मौका दिया. सीरीज के दौरान मैदान पर सिर्फ मुकाबले ही नहीं हुए, बल्कि भारतीय युवा तेज गेंदबाजों को क्रिकेट के सबसे महान पेसरों में शामिल वेस्टइंडीज के दिग्गज कोर्टनी वॉल्श से सीखने का भी अवसर मिला.

गेंदबाजी से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा

दूसरे टी20 मुकाबले के बाद हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव, अशोक शर्मा और यश ठाकुर लंबे समय तक कोर्टनी वॉल्श से बातचीत करते नजर आए. तीनों गेंदबाजों ने अलग-अलग भी वॉल्श से चर्चा की और अपनी गेंदबाजी से जुड़े कई पहलुओं पर सलाह ली. इस दौरान वॉल्श ने अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय अनुभव के आधार पर युवाओं को सफल तेज गेंदबाज बनने के महत्वपूर्ण मंत्र दिए.

तकनीक पर लगातार काम करना जरूरी

वॉल्श ने गेंदबाजों को बल्लेबाजों को चकमा देने वाली गेंदें विकसित करने, धैर्य बनाए रखने और लगातार सही जगह पर गेंद डालने की अहमियत के बारे में बताया. उनका मानना है कि करियर को लंबा बनाने के लिए शारीरिक फिटनेस और तकनीक पर लगातार काम करना बेहद जरूरी है.

कोर्टनी वॉल्श के नाम है कई रिकॉर्ड

कोर्टनी वॉल्श क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 132 टेस्ट मैचों में 519 विकेट अपने नाम किए, जबकि 205 वनडे मैचों में 227 विकेट हासिल किए. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम कुल 746 विकेट दर्ज हैं. वॉल्श के नाम टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के रूप में एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड भी दर्ज है. उन्होंने एक टेस्ट मैच में 36 ओवर में 13 विकेट लेकर इतिहास रचा था. इसके अलावा वनडे क्रिकेट में भी उनका एक यादगार रिकॉर्ड है. श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 4.3 ओवर में सिर्फ 1 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे, जो वनडे इतिहास के सबसे बेहतरीन गेंदबाजी विश्लेषण में शामिल है.

Also Read: 102.5 मिलियन पाउंड की बोली भी बेकार, रियल मैड्रिड से जुड़ने को तैयार यान डियोमांडे


विज्ञापन
Abhijeet Kumar

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola