CWG 2026: झंडू कुमार को कांस्य जीतने का मिला इनाम, खेल मंत्री ने दिए 10 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन
झंडू कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)

झंडू कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)

पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए कांस्य पदक जीता, उन्हें केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया. झंडू की आर्थिक तंगी से अंतरराष्ट्रीय पदक तक की यात्रा कई युवाओं के लिए प्रेरणा है.

विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को नई दिल्ली में सम्मानित किया. खेल मंत्री ने अपने आवास पर आयोजित एक विशेष समारोह में झंडू को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया और उनकी उपलब्धि की सराहना की. झंडू ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के हेवीवेट वर्ग में 190 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया था.

संघर्ष से सफलता तक का सफर

बिहार के नालंदा जिले के हरनौत के रहने वाले झंडू कुमार की सफलता लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है. आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने परिवार का खर्च चलाने के लिए लंबे समय तक सब्जियां बेचीं और ई-रिक्शा भी चलाया. सीमित संसाधनों और तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने अपने खेल का साथ नहीं छोड़ा. कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पदक जीतकर अपने संघर्ष को सफलता में बदल दिया.

खेल मंत्री से मुलाकात पर क्या बोले झंडू?

सम्मान समारोह के बाद झंडू कुमार ने कहा कि खेल मंत्री ने उनसे स्कॉटलैंड में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के अनुभव के बारे में बातचीत की. खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मिलकर बहुत अच्छा लगा. पदक जीतने के बाद से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं, जिससे मुझे आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिल रही है.

अब एशियाई पैरा खेलों पर नजर

झंडू ने आगे बताया कि वह कुछ समय के लिए अपने परिवार से मिलने बिहार जाएंगे. इसके बाद वह गांधीनगर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर एशियाई पैरा खेलों की तैयारियां शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि एशियाई पैरा खेलों में चीन जैसी मजबूत टीम चुनौती पेश करेगी, लेकिन उनका पूरा ध्यान भारत के लिए एक और पदक जीतने पर रहेगा. राष्ट्रमंडल खेलों में उनकी उपलब्धि और उसके बाद मिला यह सम्मान भारतीय पैरा खेलों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: CWG 2026: मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड; भारत को दिलाया पहला सोना


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola