Rajkumar Sharma on Virat Kohli: विराट कोहली के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने क्या कहा?

Updated:
विज्ञापन

विराट कोहली और कोच राजकुमार शर्मा (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Rajkumar Sharma on Virat Kohli: विराट कोहली के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने पर संशय? कोच राजकुमार शर्मा का भरोसा, कहा- 'प्रदर्शन शानदार'. जानिए पूरा बयान.

विज्ञापन

Rajkumar Sharma on Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले चर्चा तेज है. हालांकि, उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को भरोसा है कि कोहली अगले वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे.

विज्ञापन

राजकुमार शर्मा ने साफ कहा कि विराट कोहली जिस तरह लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे देखते हुए उनके वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर सवाल उठाना ही ठीक नहीं है.

ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi viral video: ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी की ली चुटकी, VIDEO VIRAL

राजकुमार शर्मा ने कहा- कोहली के वर्ल्ड कप खेलने पर सवाल ही नहीं

डीडीसीए के एक कार्यक्रम के दौरान इंडिया टुडे से बातचीत में राजकुमार शर्मा ने विराट कोहली के वर्ल्ड कप 2027 खेलने की संभावना पर भरोसा जताया.

उन्होंने कहा कि

कोहली को अपनी क्षमता पर पूरा विश्वास है. साथ ही उनकी मेहनत और क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण भी उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है. राजकुमार शर्मा ने कहा, “आपको देखना होगा कि विराट क्या कर रहे हैं और पिछले कुछ मैचों में उन्होंने कैसा प्रदर्शन किया है. मुझे नहीं लगता कि यह चर्चा का विषय भी है.” उन्होंने आगे कहा कि विराट कोहली में जबरदस्त आत्मविश्वास और काम करने की क्षमता है. उनके मुताबिक, कोहली को क्रिकेट के लिए ही बनाया गया है.

विराट कोहली की फॉर्म ने बढ़ाया भरोसा

विराट कोहली ने इस साल वनडे क्रिकेट में अब तक 6 मैचों में 384 रन बनाए हैं. उनका औसत 64 रहा है. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में भी कोहली ने तीन मैचों में 144 रन बनाए थे. उनका औसत 48 रहा.

2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने वडोदरा में पहले वनडे में 93 रन बनाए. इसके बाद दूसरे मैच में 23 रन की पारी खेली. सीरीज के तीसरे मुकाबले में कोहली ने इंदौर में 108 गेंदों पर 124 रन की शानदार पारी खेली. हालांकि, भारतीय टीम यह सीरीज 1-2 से हार गई.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG T20 Series: भारत-अफगानिस्तान T20 मैच मोबाइल और TV पर कैसे देखें LIVE

15 हजार वनडे रन से सिर्फ 59 रन दूर हैं कोहली

विराट कोहली एक और बड़ी उपलब्धि के करीब हैं. वह वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं. अगर कोहली यह आंकड़ा छू लेते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. कोहली के नाम इस फॉर्मेट में 54 शतक भी दर्ज हैं. कोहली को वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबलों में अच्छे प्रदर्शन करने होंगे ताकि वो अपने आंकड़ों तक पहुंच सके.

रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप खेलने पर भी राजकुमार शर्मा का बयान

विराट कोहली के साथ रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं. वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रोहित खेलेंगे या नहीं, इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है. हाल ही में एक कार्यक्रम में एक फैन ने रोहित से उनके वर्ल्ड कप स्टेटस के बारे में पूछा था. इस पर रोहित ने कहा,

“अक्टूबर अभी दूर है. हमें देखना होगा.”

राजकुमार शर्मा ने रोहित शर्मा को भी शानदार खिलाड़ी और मैच विजेता बताया. उन्होंने ये भी कि रोहित अपने दिन पर किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं.

12 हजार वनडे रन के करीब रोहित शर्मा

रोहित शर्मा भी वनडे क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि के करीब हैं. उन्हें 12,000 वनडे रन पूरे करने के लिए 105 रन की जरूरत है. अगर रोहित यह आंकड़ा हासिल कर लेते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले 7वें बल्लेबाज बन जाएंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola