ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद हनुमान अंश 2 में दिखेंगे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा? इस शख्स ने बढ़ाया सस्पेंस

Updated:
विज्ञापन

हनुमान अंश, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 150 करोड़ की कमाई कर डाली. इसी बीच रूमर्स है कि पार्ट 2 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नजर आएंगे. प्रोड्यूसर ने इस राज पर से पर्दा उठाया है.

विज्ञापन

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म ने 150 करोड़ की कमाई कर ली है. अब प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने फिल्म के सीक्वल को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फिल्म के अगले पार्ट में कैमियो करने की संभावना पर बात की.

विज्ञापन

हनुमान अंश को लेकर क्या बोली नम्रता सिंह

नम्रता सिंह ने बताया कि हनुमान अंश को शुरुआत से ही ट्राइकोलॉजी के तौर पर प्लान किया गया था. यानी कहानी तीन हिस्सों में आगे बढ़ेगी और हर पार्ट में कहानी का एक अलग पहलू सामने आएगा. प्रोड्यूसर के मुताबिक, पार्ट 2 में खासतौर पर इस बात पर फोकस किया जाएगा कि नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक ऊर्जा किस तरह दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लोगों तक पहुंची.

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, फोटो- इंस्टाग्राम
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, फोटो- इंस्टाग्राम

क्या हनुमान अंश 2 में दिखेंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में जब नम्रता से पूछा गया कि क्या हनुमान अंश के दूसरे पार्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे सेलिब्रिटीज कैमियो करते नजर आ सकते हैं, तो बताया कि इसकी संभावना है, लेकिन कुछ लोगों से इस बारे में संपर्क किया है. उनके मुताबिक, ये लोग पहले से ही फिल्म के बारे में जानते थे. विराट और अनुष्का का नीम करोली बाबा से गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव है और दोनों कई बार उनके कैंची धाम आश्रम भी जा चुके हैं.

हनुमान पार्ट 3 में क्या होगा खास

नम्रता ने यह भी बताया कि फिल्म की कहानी को दुनिया तक ले जाने से पहले वह भारत के भक्तों पर फोकस करना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि भारत में हजारों ऐसे भक्त हैं, जिनकी जिंदगी नीम करोली बाबा के चमत्कार से बेहतर हुई है. नम्रता के मुताबिक, तीसरी फिल्म में इस बात पर फोकस किया जाएगा कि नीम करोली बाबा ने अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा के जरिए भारत को ग्लोबल मैप पर किस तरह पहुंचाया. इसमें स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग, ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी और जूलिया रॉबर्ट्स जैसे विदेशी दिग्गजों का भी जिक्र होगा.

ये भी पढ़ें: Box Office Report: महज 2 करोड़ी ‘हनुमान अंश’ ने कम किया ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ को भी नहीं बख्शा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola