तालाब में जहर डाला, एक क्विंटल मछलियां मरीं

Updated:
विज्ञापन

तालाब में जहर डाला, एक क्विंटल मछलियां मरीं

विज्ञापन

हेरहंज : प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत हेरहंज-मनिका पथ स्थित ढुबा पुल के समीप तालाब में बदमाशों ने कीटनाशक डाल दिया. इससे तालाब की करीब एक क्विंटल मछलियां मर गयीं. घटना मंगलावर देर रात की है. उक्त तालाब घुर्रे गांव निवासी रूपेंद्र जायसवाल का है. घटना की जानकारी उन्हें बुधवार की तड़के मिली.

आसपास के लोगों ने मछलियां मरी होने संबंधी जानकारी उन्हें दी. इसके बाद वे तालाब परिसर पहुंचे. रूपेंद्र ने बताया कि अज्ञात लोगों ने मंगलवार की रात तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया. इससे करीब एक क्विंटल मछलियां मर गयी.

पीड़ित ने इस संबंध में आवेदन हेरहंज थाना को दिया है. रूपेंद्र ने बताया कि खुद से कड़ी मेहनत कर यू ट्यूब के माध्यम से वे मत्स्य पालन कर रहे थे. करीब 50-60 हजार रुपये से अधिक खर्च कर चुके थे. उनकी मेहनत से तालाब में करीब एक क्विंटल तक की मछलियां हो गयी थी. इस घटना के बाद वे पूरी तरह टूट चुके हैं. प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola