छात्र आंदोलन के बीच चंदवा में बसों की जांच, प्रशासन ने चलाया विशेष अभियान
वाहन की जांच करते अधिकारीगण. | Prabhat Khabar Network
छात्र आंदोलन और विधानसभा घेराव के मद्देनजर चंदवा प्रशासन ने यात्री बसों और वाहनों की सघन जांच की। डीटीओ के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान से हड़कंप मच गया।
लातेहार: छात्र आंदोलन व प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम के बीच स्थानीय प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है. सोमवार की सुबह डीटीओ के नेतृत्व में स्थानीय इंदिरा गांधी चौक पर यात्री बसों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया.
डीटीओ उमेश मंडल की मौजूदगी में अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी सुमित कुमार झा ने यात्री बसों के कागजात जांचे. बसों के परमिट, दस्तावेज समेत अन्य कागजात की पड़ताल की गयी. बसों के भीतर भी यात्रियों की पड़ताल की गयी.
हालांकि, सुबह-सुबह अचानक शुरू हुए इस जांच से शहर में हलचल बढ़ गयी. सूत्रों की मानें तो रांची में प्रस्तावित छात्र आंदोलन व विधानसभा घेराव के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यह अभियान चलाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










