लातेहार में ब्राउन शुगर की तस्करी का खुलासा, बस से नशे की खेप लेकर पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार; 6.59 ग्राम बरामद
लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो नशा तस्करों को 6.59 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।
लातेहार: सदर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की लगातार मिल रही सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया.
रविवार की रात छापामारी दल ने गढ़वा से बस द्वारा ब्राउन शुगर लेकर आ रहे तस्करों को कृष्णा होटल, लातेहार के पास चेकिंग के दौरान रंगे हाथ दबोच लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिनव अंकुर एवं शिवम कुमार के रूप में हुई है. दोनों की तलाशी के दौरान उनके पास से 6.59 ग्राम ब्राउन शुगर, कागज सहित 1860 रुपये नकद बरामद किये गये हैं.
अभिनव अंकुर का रहा है आपराधिक इतिहास
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अभिनव अंकुर का आपराधिक इतिहास रहा है. दोनों के खिलाफ लातेहार थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
पुलिस अधीक्षक श्री गौरव ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










