भाजपा पूर्वी मंडल की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, मंडल अध्यक्ष बोले- हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बालूमाथ में भाजपा पूर्वी मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई।

विज्ञापन

लातेहार: भाजपा पूर्वी मंडल कमेटी की बैठक मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोग्ता की अध्यक्षता में सोमवार को हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने व विस्तार करने पर चर्चा की गयी. बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने व जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

श्री भोग्ता ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज के बीच लगातार सक्रिय रहने की बात कही.

मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि दीपक यादव, पूर्व महामंत्री विजय यादव, पश्चिम मंडल अध्यक्ष गजेंद्र हिमांशु के अलावा महेंद्र यादव, विजय राम, अशोक यादव, तुलसी प्रसाद, निर्मल यादव, श्याम यादव, मनोज राम, संजय पासवान, सचिन यादव, प्रमोद प्रसाद, रीना देवी, राखी देवी, करण भुइयां, राजू पांडेय, आशुतोष पाठक समेत अन्य लोग मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola