दूसरी सोमवारी पर ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा लातेहार, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; हुआ जलाभिषेक
महाकाल मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network
श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने बोलबम के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
लातेहार: श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाके के शिवालय बोलबम के जयघोष से गुंजायमान हो गये. सुबह से ही शिवालयों व मंदिरों में श्रद्धालु पूजन के लिए उमड़ पड़े. केसरिया वस्त्र धारण किये महिला, पुरुष व बच्चे भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए पहुंचे.
शहर के देवनद नदी तट से जल लेकर श्रद्धालु विभिन्न शिवालयों में पहुंचे. बोल बम व हर-हर महादेव के जयघोष के साथ महाकाल मंदिर, थाना टोली शिव मंदिर, थाना परिसर शिव मंदिर, बुध बाजार शिव मंदिर, सुभाष चौक स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर, प्रखंड कॉलोनी शिव मंदिर, श्रीराम चौक शिव मंदिर, अलौदिया गांव के श्री गुलाइची धाम, बोरसीदाग शिव मंदिर समेत रामपुर, बारी, महुआमिलान, रूद, वन शक्ति मंदिर, नगर ग्राम स्थित शिव मंदिर, बरवाटोली और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जल, दूध, दही और मधु से भगवान शंकर का अभिषेक किया.
जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को भांग, धतूरा, पुष्प, रोली व चंदन अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की. महाकाल सेवा समिति की पहल पर भी देवनद तट से लोग जल लेकर महाकाल मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया.
सोमवारी को लेकर विभिन्न मंदिरों में विशेष सजावट व पूजा-अर्चना की गयी. देर शाम को कई मंदिरों व शिवालयों में भजन-कीर्तन भी आयोजित किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










