सर्वसम्मति से महेंद्र नगेसिया को बनाया गया नया बैगा
Author :SHAILESH AMBASHTHA
Published by :SHAILESH AMBASHTHA
Updated at :13 May 2026 10:04 PM
विज्ञापन

सर्वसम्मति से महेंद्र नगेसिया को बनाया गया नया बैगा
विज्ञापन
महुआडांड़़ प्रखंड क्षेत्र के अंबवाटोली सरना स्थल में आदिवासी समाज की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सरना आदिवासी विकास एकता मंच के अध्यक्ष मंगल देव नगेसिया ने की. बैठक में प्रखंड, अंबवाटोली एवं जरहाटोली गांव के लोग उपस्थित थे. इस दौरान समाज की परंपराओं, धार्मिक व्यवस्था एवं ग्राम संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व 10 मई को तीनों गांवों के लोगों की संयुक्त ग्रामसभा आयोजित की गयी थी. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि 12 मई को पुन: बैठक कर नये बैगा का चयन किया जायेगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुन: बैठक आयोजित की गयी, लेकिन पुराने बैगा की अनुपस्थिति के कारण समाज के लोगों ने सामूहिक सहमति से महेंद्र नगेसिया को नया बैगा चुन लिया. जबकि ठेगुना नगेसिया को देवार, मारकुस मुंडा एवं जैनूस नगेसिया को पनभरवा की जिम्मेदारी सौंपी गयी. बैठक के अंत में समाज की एकता बनाये रखने, पारंपरिक रीति-रिवाजों को संरक्षित करने तथा सामूहिक निर्णयों का पालन करने का संकल्प लिया गया. मौके पर रोपटूल बैगा, गोंदा बैगा, विजय नगेसिया, चितरंजन उरांव, नीतीश मुंडा, कालेश्वर नगेसिया, बैजनाथ नगेसिया, रमेश नगेसिया, कराती देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










