जेसीबी में आग लगी, जांच में जुटी पुलिस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंडाल्को नर्सरी परिसर में तालाब खोदने के लिए मंगायी गयी जेसीबी में गुरुवार देर रात आग लग गयी.
विज्ञापन
चंदवा. चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंडाल्को नर्सरी परिसर में तालाब खोदने के लिए मंगायी गयी जेसीबी में गुरुवार देर रात आग लग गयी. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. इस संबंध में हिंडाल्को नर्सरी के प्रभारी लाल उमाशंकर नाथ शाहदेव ने बताया कि नर्सरी के भीतर एक तालाब का निर्माण हो रहा है. इसके लिये सात मार्च को हुटाप पंचायत निवासी सकिंदर मुंडा की जेसीबी मंगायी गयी थी. निर्माण कार्य शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही जेसीबी खराब हो गयी. इसके बाद जेसीबी के मालिक ने इंजन खुलवा कर बनने के लिए भेज दिया. तब से जेसीबी वहीं खड़ी थी. पुलिस ने शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया है. समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










