गुरुदेव का जीवन विश्व शांति के लिए समर्पित : रागिनी प्रकाश

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 14 May 2026 9:51 PM

विज्ञापन

गुरुदेव का जीवन विश्व शांति के लिए समर्पित : रागिनी प्रकाश

विज्ञापन

बेतला. बेतला क्षेत्र के कुटमू में द आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया. इस पावन अवसर पर भव्य सत्संग एवं एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजन, सुमधुर भजनों और गुरु वंदना के साथ हुई. इस दौरान उपस्थित जनसमूह भक्ति सागर में सराबोर नजर आयें. वहीं शांति और समृद्धि के लिए विशेष ध्यान सत्र चलाया गया. संस्था के वरिष्ठ प्रशिक्षक रागिनी प्रकाश और प्रमोद कुमार सिंह ने श्री श्री रविशंकर की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि गुरुदेव का जीवन विश्व शांति के लिए समर्पित है. उनका उद्देश्य समाज को हिंसा मुक्त और तनावमुक्त बनाना है. सुदर्शन क्रिया के माध्यम से करोड़ों लोग स्वस्थ जीवन जी रहे हैं. इस दौरान स्थानीय युवाचार्यों ने कहा कि कुटमू क्षेत्र में भी संस्था लगातार सामाजिक सुधार के कार्य कर रही है. कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर रोहित कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष प्रसाद, उपेंद्र कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola