तेज आंधी में घर पर गिरा पेड़, दबकर महिला की मौत
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 14 May 2026 9:44 PM
तेज आंधी में घर पर गिरा पेड़, दबकर महिला की मौत
बालूमाथ़ बुधवार रात आंधी और तेज बारिश ने बालूमाथ में भारी तबाही मचायी. कई घरों के छप्पर उड़ गये. बिजली के तार पर पेड़ गिरने से इलाके की बिजली देर रात से ही गुल हो गयी. प्रखंड के भगिया पंचायत अंतर्गत बरवाटोला में एक खपरैल घर पर पेड़ गिर जाने से एक महिला की दबकर मौत हो गयी. मृतका सीमा देवी (25 वर्ष) पति रमेश गंझू (ग्राम बरवाटोला, बालूमाथ) अपने घर में सोई हुई थी. इसी दौरान तेज आंधी-बारिश के दौरान एक विशालकाय पेड़ उसके घर पर जा गिरा, दबने से सीमा देवी की मौत हो गयी. परिजनों एवं ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पाकर सीओ बालेश्वर राम, बीडीओ सोमा उरांव, मुरपा पिकेट प्रभारी होसन डांग मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली. परिजनों को आपदा विभाग से मुआवजा देने की बात कही. मौके पर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद थे. इस दौरान घर के बाहर खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी. प्रखंड मुख्यालय स्थित बेसिक स्कूल के बाउंड्री और महावीर यादव के घर में लगा लिप्टस का पेड़ टूटकर जा गिरा, जिससे बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गयी. इसके अलावा वन विभाग के समीप फुटपाथ दुकान में लगे करकट एवं चौरसिया स्वीट्स के समीप किराना दुकान में लगा करकट भी तेज आंधी में उड़ गया. इसके अलावा कई स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










