कर्मियों को ससमय दफ्तर आने और दायित्वों का निर्वह्न पारदर्शिता से करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
कर्मियों को ससमय दफ्तर आने और दायित्वों का निर्वह्न पारदर्शिता से करने का निर्देश

कर्मियों को ससमय दफ्तर आने और दायित्वों का निर्वह्न पारदर्शिता से करने का निर्देश

विज्ञापन

बरवाडीह़ लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने गुरुवार को बरवाडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सरकारी कामकाज की गुणवत्ता, फाइलों के रखरखाव और आमजन को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया. उपस्थिति पंजी और कैश बुक की जांच : निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सबसे पहले उपस्थिति पंजी खंगाली और कर्मियों की मौजूदगी की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय आयें और अपने दायित्वों का निर्वह्न पूरी पारदर्शिता के साथ करें. डीसी ने कैश बुक का भी अवलोकन किया और सभी वित्तीय अभिलेखों को अपडेट रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर : प्रखंड कार्यालय के बाद उपायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. वहां उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और दवाइयों की उपलब्धता की जांच की. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को हिदायत दी कि वे मरीजों के साथ संवेदनशीलता से पेश आयें और अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. मौके पर एसडीओ अजय कुमार रजक, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, बीडीओ रेशमा रेखा मिंज सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola