स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर डीसी सख्त, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network

लातेहार में डीसी संदीप कुमार ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में स्कूलों में उपस्थिति, आधार एंट्री और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल पर आंकड़ों की प्रविष्टि, विद्यार्थियों के बैंक खाते एवं आधार की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की.

उपायुक्त ने पुस्तक वितरण की समीक्षा करते हुए सभी पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही आधार एंट्री एवं एमबीयू एंट्री में आवश्यक सुधार करते हुए लंबित प्रविष्टियों को शीघ्र पूरा करने को कहा.

उन्होंने प्रोफाइल एवं फैसिलिटी डीसीएफ स्टेटस को शत-प्रतिशत पूर्ण करने, विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट एवं आधार स्टेटस को अद्यतन रखने तथा जिन विद्यार्थियों का बैंक खाता अथवा आधार संबंधी कार्य लंबित है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का निर्देश दिया.

शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष जोर

उपायुक्त ने विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति की नियमित निगरानी करने तथा सभी शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने एवं विद्यालयों में नियमित उपस्थिति के प्रति विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जागरूक करने का निर्देश दिया.

बैठक में बीआरपी-सीआरपी द्वारा विद्यालयों के निरीक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई.

मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर भी हुई समीक्षा

बैठक में मध्याह्न भोजन व पीएम पोषण योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने विद्यालयों में विद्यार्थियों को निर्धारित मापदंड के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने अंडा-फल सहित निर्धारित पोषण सामग्री का नियमित रूप से वितरण सुनिश्चित करने की बात कही.

प्रखंड स्तरीय किचन गार्डन-पोषण वाटिका को बढ़ावा देने एवं विद्यालय स्तर पर पोषण वाटिका की स्थापना सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.

बैठक में डीईओ गौतम कुमार साहू, डीएसई ऋषिकेश व सभी बीईईओ उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola