दिवा-रात्रि क्रिेकेट टूर्नामेंट का फाइनल आज, जेएससीए के चेयरमैन अजय शाहदेव होंगे अतिथि
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 05 Jun 2026 10:29 PM
दिवा-रात्रि क्रिेकेट टूर्नामेंट का फाइनल आज, जेएससीए के चेयरमैन अजय शाहदेव होंगे अतिथि
चंदवा. दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन मेमो दिवा-रात्रि कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार छह जून की शाम स्थानीय खेल स्टेडियम में खेला जायेगा. कमांडो क्रिकेट क्लब की पहल पर आयोजित इस टूर्नामेंट ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया है. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल अजय नाथ शाहदेव होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कई चर्चित क्रिकेट खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे. सेमीफाइनल में शुक्रवार की रात मिशन क्लब बनाम कुजरी-11 तथा चंदवा फाइटर बनाम आरसीबी रांची के बीच जोरदार मुकाबला होगा. इन दोनों मैचों की विजेता टीमें फाइनल में भिड़ेंगी. आयोजन के संरक्षक लाल मोती नाथ शाहदेव ने बताया कि फाइनल मैच को भव्य तरीके से आयोजित करने की पूरी तैयारी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










