भाजपा ने मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधि किया मनाेनीत

Published by : VIKASH NATH Updated At : 12 Dec 2025 9:41 PM

विज्ञापन

जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के निर्देश पर जिले के कई मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों का मनोनयन किया गया.

विज्ञापन

तसवीर-12 लेट-11 उपस्थित मंडल अध्यक्ष लातेहार. जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के निर्देश पर जिले के कई मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों का मनोनयन किया गया. मंडल अध्यक्ष के जिला चुनाव अधिकारी रघुराज पांडेय की उपस्थिति में कई मंडल अध्यक्षों को मनोनयन किया गया. जिसमें महुआडांड पूर्वी के प्रशांत कुमार व पश्चिमी के अमित प्रसाद जायसवाल को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. जबकि गारू के सुनेश्वर सिंह, बरवाडीह के मनोज प्रसाद, मनिका के मंदीप कुमार, चंंदवा पूर्वी के आशीष कुमार सिंह, लातेहार पूर्वी के पिंटू रजक, लातेहार पश्चिमी के अवधेश चंद्रवंशी तथा बालूमाथ प्रखंड पूर्वी के अखिलेश भोक्ता को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया. चंदवा पश्चिमी, बालूमाथ पश्चिमी, बारियातु, सरयू व हेरहंज मंडल अध्यक्ष पद की घोषणा नहीं की गयी है. वहीं सुनील प्रसाद महुआडांड़ पूर्वी, संतोष प्रसाद गारू, राजेश प्रसाद छिपादोहर, संदीप उरांव मनिका, दीपक कुमार निषाद चंदवा पूर्वी, प्रमोद प्रसाद लातेहार पूर्वी, शिवनाथ मेहता लातेहार पश्चिमी तथा लक्ष्मण कुशवाहा बालूमाथ पूर्वी के मंडल प्रतिनिधि मनाेनीत किये गये हैं. मौके पर पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, राकेश दुबे, संतोष यादव, मुकेश पांडेय, लव सिंह, अश्विनी सिंह, आनंद सिंह, सोनू सिंह समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola