अलग-अलग चार सड़क दुर्घटना में कुल 12 लोग घायल, एक रिम्स रेफर

अलग-अलग चार सड़क दुर्घटना में कुल 12 लोग घायल, एक रिम्स रेफर
बालूमाथ़ बालूमाथ थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई चार सड़क दुर्घटनाओं में कुल 12 लोग घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बालूमाथ सीएचसी लाया गया, जहां डॉ अशोक कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया. पहली घटना चेताग गांव के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में छह लोग घायल हो गये. घायलों में एक बाइक पर सवार सत्यानंद गंझू, दुर्गेश भुइयां व सूरज भुइयां (तीनों झाबर निवासी) और दूसरी बाइक पर सवार विजय तुरी, उनकी पत्नी नीलम देवी व एक वर्षीय पुत्र शिवम कुमार (शेरेगड़ा निवासी) शामिल हैं. दूसरी घटना बनवार गांव के पास हुई. मनातू से बालूमाथ साइडिंग जा रहे बाइक सवार पवन साव (मनातू, बारियातू निवासी) को एक तेज रफ्तार हाइवा ने धक्का मार दिया. हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गये और हाइवा भी अनियंत्रित होकर पलट गया. प्राथमिक उपचार के बाद पवन साव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया. तीसरी घटना पकरी गांव के समीप हुई, जहां अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता उदय नाथ यादव (निवासी मासियातू) और दामोदर साव (निवासी गुरतुर) घायल हो गये. चौथी घटना बालूमाथ-खलारी मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय के पास हुई, जहां दो बाइकों की टक्कर में राजेश यादव और सुलेंद्र लोहरा घायल हो गये. आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










